रायपुर

राजधानी में फैशन शो पर बवाल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंद करवाया

रायपुर : रायपुर में एक फैशन शो, मंदिर में आयोजित करवाया गया। इस आयोजन को लेकर बवाल हो गया। दरअसल इस फैशन शो का आयोजन रायपुर के मंदिर में हुआ था। फुंडहर इलाके के सालासर बालाजी मंदिर में लड़कियां पहुंची हुईं थीं। कई मेकअप आर्टिस्ट थे। वेस्टर्न ड्रेसेस और कुछ एथनिक इंडियन कपड़ों में मॉडल्स रैंप वॉक कर रहीं थीं। तभी मंदिर में बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी यहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर बवाल शुरू हो गया।

मंदिर परिसर में पहुंचकर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आयोजकों का विरोध कर दिया। माहौल इस कदर गर्माया की मौके पर पुलिस भी पहुंची। मंदिर के अंदर से लड़कियां बाहर आईं। आयोजन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी तब तक शांत नहीं हुआ जब तक कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया। मंदिर के हॉल में स्टेज बनाकर फैशन शो आयोजित किया गया था। मेकअप आर्टिस्ट और यहां फैशन शो देखने के लिए भी लोगों को बुलाया गया था। बजरंग दल के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए रैंप वॉक बंद करवाया। आयोजकों से भी इनकी बहस हुई।

See also  63 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी, सीजीएसटी ने रायपुर से मास्टरमाइंड को पकड़ा

मंदिर में हम इस तरह के आयोजनों के खिलाफ हैं। इस मामले में तेलीबांधा थाने में शिकायत की गई है, हम इस मामले में आयोजकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में FIR दर्ज करवा रहे हैं। इस मामले में आयोजकों का पक्ष जानने उनसे संपर्क किया गया मगर आयोजक के फोन बंद पाए गए। हंगामा होता देख आयोजक कार्यक्रम बंद करने को राजी हुए। बजरंग दल के पदाधिकारी रवि वाधवानी ने बताया कि अमित अग्रवाल नाम के रायपुर के ही एक व्यक्ति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Related Articles

Leave a Reply