छत्तीसगढ़

25 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का सब इंजीनियर प्रवीण साहू गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

रायपुर : भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायपुर में पदस्थ बिजली विभाग के सहायक अभियंता को 25 हजार की रिश्वत और कोरबा के एक पटवारी को किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

पीड़ित बी. शिवाजी राव निवासी चरोदा, भिलाई द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की गई कि उसके द्वारा A/C सर्विस के व्यवसाय चालू करने हेतु 12 किलोवाट थ्री-फेस बिजली कनेक्शन की आवश्यकता होने से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन में आवेदन किया था। थ्री-फेस बिजली कनेक्शन देने के एवज में छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन में पदस्थ सहायक अभियंता प्रवीण साहू के द्वारा 25,000 रू. रिश्वत की मांग की गई।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत के सत्यापन पश्चात ACB रायपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर आज रिश्वत की राशि 25,000 रू. लेते हुये सहायक अभियंता प्रवीण साहू को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

See also  बस्तर में आकर्षण का एक और केंद्र: जल्द ही रहस्यमयी ग्रीन गुफा को भीतर से देख सकेंगे पर्यटक

Related Articles

Leave a Reply