छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों बारदाना जलकर खाक, मौके पर कोई नहीं – कर्मचारियों के हड़ताल का असर

जांजगीर चांपा। जिले के लगरा ग्राम पंचायत स्थित धान मंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां मंडी में रखे बारदाना के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से 20 गठान बारदाना जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। मंडी में कुल 30 गठान बारदाना रखा हुआ था, जिसमें से सिर्फ 10 गठान ही बच पाए हैं। घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है… लेकिन तहसीलदार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की संभावना है। घटना के समय केंद्र में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर थे। इस कारण आग कैसे लगी, किसने लगाई और घटना के पीछे क्या वजह थी, इन तमाम सवालों का अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

See also  जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत, रायपुर सीमा में नहीं करेंगे निवास…

घटना लगरा धान मंडी की है। यहाँ के चौकीदार के अनुसार, वह दोपहर करीब 12 बजे नहाने-खाने के लिए घर गया था। जब वह वापस लौटा तो देखा कि मंडी में रखे 30 गठान बारदाना में आग लग चुकी थी। वहीँ बाजू में रहने वाले कुछ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और आग को फैलने से रोका।

See also  दुर्ग, रायगढ़, रायपुर और जशपुर जिले में 708 करोड़ की लागत से बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें

फायर की सही वजह क्या है, यह अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन लापरवाही या किसी अज्ञात व्यक्ति की करतूत—दोनों ही संभावनाओं की जांच पुलिस कर रही है।सूचना मिलते ही मुलमला थाना पुलिस,तशीलदार पामगढ, थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  महिलाओं का हल्ला बोल! अवैध शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, SP ऑफिस का घेराव

Related Articles

Leave a Reply