छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA NEWS:शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। पीड़िता का आरोपी विकाश भारद्वाज से जान पहचान होने से दोनो एक दूसरे से फोन से बात चीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और शादी करने के लिए टालमटोल करते हुए पीड़िता को अश्लिल गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 350/2024 धारा 376 (2) (n), 294, 506, 323 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, 300 से अधिक सूअरों की मौत, मांस नहीं खाने की सलाह

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी विकाश भारद्वाज निवासी बोरसी थाना पामगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से दिनांक विधिवत गिरफ्तार कर 15.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है।

See also  छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में AI की एंट्री, अब तकनीक से निखरेगी बच्चों की पढ़ाई

Related Articles

Leave a Reply