छत्तीसगढ़रायगढ़

छह साल के मासूम को कुएं में डुबाकर पिता ने ही मार डाला, छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ की घटना

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पिता ने अपने ही छह वर्षीय पुत्र की कुएं में डुबाकर हत्या कर दी। लैलूंगा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित विनोद कुमार के भाई मनोज महेश्वरी (28) ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं। विजय सबसे बड़ा है। मंझला विनोद है। विजय अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन मकान में रहता है।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

विनोद अपने आठ साल और छह साल के दो पुत्रों के साथ पास के घर में रहता है। उसकी पत्नी अलग रहती है। वह घरेलू विवाद के कारण तनावग्रस्त रहता था।

रविवार आठ फरवरी की शाम लगभग छह बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सुबह मनोज जब मकान के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने गया, तो कुएं के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह भीतर है।

See also  अवैध रेत खनन के खिलाफ सड़क पर बैठे विधायक, कार्रवाई के बाद खत्म किया धरना, टास्क फोर्स ने 5 हाईवा पर की कार्रवाई

इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और वहां की स्थिति देख आसपास के लोगों को बुलाया। पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया।

इसके बाद स्वयं कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित के साथ मृत बालक के शव को कुएं से बाहर निकाला।

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विनोद महेश्वरी पिता स्व. मोहनराम महेश्वरी (30) निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम जामढोंढी भदरापारा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply