देश

हाथरस घटना से प्रेमानंद महाराज का क्‍या कनेक्‍शन! क्‍या अब नहीं होंगे दर्शन? हैरान कर देगी हकीकत

यूपी के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में 121 मौतों चीख अब भी प्रशासन के सामने सवाल बनकर सुनाई दे रही है. भोले बाबा यानी सूरजपाल के चरण की धूल लेने के चक्कर में हुई इस घटना से पूरा देश सकते में है. इस घटना से वृंदावन के प्रस‍िद्ध प्रेमानंद महाराज भी बहुत ही आहत हैं. प्रेमानंद महाराज ने इस पूरी घटना को देखते हुए एक बड़ा ऐलान कर द‍िया है. उन्‍होंने भक्‍तों को अब दर्शन न देने का फैसला लि‍या है. इतना ही नहीं, उन्‍होंने अपने आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज तक लंबी-लंबी कतारों में होने वाले अपने दर्शन को भी अन‍िश्‍च‍ित काल के लि‍ए बंद कर द‍िया है.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज हर रात 2.15 बजे से अपने आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज तक पद यात्रा करते हैं. इस पद यात्रा में प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने के लि‍ए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगती हैं. ये लोग रात में ही लाइनें लगाकर खड़े हो जाते हैं. लेकिन अब उन्‍होंने श्रद्धालु से रात में दर्शन के लि‍ए रास्‍ते में खड़ा होने से मना कर द‍िया है. श्री हित राधा केली कुंज परिकर के माध्‍यम से ये अपील सोशल मीड‍िया अकाउंट पर की गई है.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

इस अपील में ल‍िखा है, ‘ राधे राधे ! श्री हरिवंश ! हाथरस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत ही हृदय विदारक व अत्यंत दुःखद है, जिसमें हम सबकी गहन सवेदनाएं परिजनों के साथ हैं, भविष्य में ऐसी कोई भी घटना ना घटे ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है. उपरोक्त घटना के संदर्भ में सावधानी बरतते हुए पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:15 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है. कृपया कोई भी श्रद्धालु रात्रि में रास्ते में दर्शन हेतु खड़े ना हों, ना ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं. निवेदकः- श्री हित राधा केली कुंज परिकर’

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply