देश

नदी में कूदी लड़की, बचाने कूदा युवक, डूबते हुए पकड़ा… फिर तेज बहाव में हो गई लापता

पटना

बिहार की राजधानी पटना के गौरीचक इलाके में एक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी. उसे डूबता देख वहां मौजूद युवक भी नदी में कूद गया. उसने लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का तेज बहाव उसे बहा ले गया. एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक लड़की को नदी में तलाशती रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला सका.

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने परिवारिक कलह के कारण सुसाइड के इरादे से नदी में डूबी है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोर नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. घटना सोमवार की है. पुलिस का कहना है कि देर शाम अंधेरा होने के कारण लड़की को खोजने का ऑपरेशन रोकना पड़ा है. मंगलवार को फिर से लड़की को तलाशा जाएगा.

See also  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने ड्रग्स केस में किया अरेस्ट

पुनपुन नदी में कूदी लड़की
पुलिस की सूचना के अनुसार, थाना गौरीचक इलाके के पुनपुन पुल के पास सोमवार को दोपहर करीब एक बजे 17 साल की लड़की ने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी. वह पानी में डूबने लगी. लड़की के नदी में छलांग लगाने की खबर आसपास इलाके में सनसनी की तरह फैल गई. इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने लड़की को डूबते देख उसे बचाने कम लिए नदी में कूद पड़ा. इस दौरान युवक ने डूब रही लड़की को पकड़ा लेकिन तेज पानी की धारा के कारण वह उससे छिटक गई.

नदी के तेज बहाव में लापता हुई
युवक लड़की को बचाने के लिए पूरी कोशिश करता रहा लेकिन सफल नहीं हो सका. लड़की नदी के तेज बहाव और ज्यादा पानी होने के कारण लापता हो गयी. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि लड़की ने पारिवारिक विवाद के कारण इस घातक कदम को उठाया. लड़की की पहचान जमालपुर की रहने वाली 17 साल की इंदू कुमारी के रूप में हुई है. नदी में डूबे जाने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. सोमवार को लड़की को खोजने का काफी प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली.

See also  कोलकाता रेप कांड: ममता बनर्जी ने चला इस्तीफे का दांव, बैकफुट पर आंदोलनकारी डॉक्टर

Related Articles

Leave a Reply