देश

खेत में खून से सनी चप्पल, नदी किनारे बॉयफ्रेंड की लाश; पुलिस से बोली गर्लफ्रेंड- मेरा भाई ही है कातिल

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की लाश नदी से बरामद हुई है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. इस दौरान पुलिस को एक युवती ने बताया है कि युवक से उसका प्रेम प्रसंग था. उसकी हत्या चचेरे भाई ने की है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी आजाद निषाद मछली पालन का काम करता है. घर से 500 मीटर की दूरी पर उसने एक पोखरा मछली पालन के लिए किराए पर ले रखा था. पोखरे का किराया हर साल 20000 रुपये दे रहा था. वह हर दिन सुबह में मछलियों की रखवाली करने के लिए घर से निकल जाता था. उसी कड़ी में कल भी वह उसी मछलियों की रखवाली करने निकला था, लेकिन जब सुबह 10:00 बजे तक नहीं लौटा तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

खेत में मिली खून से सनी चप्पल
इसी बीच, गांव के कुछ लोग जब खेत की तरफ निकले तो वहां पर एक दो जोड़ी चप्पलें खून से सनी हुई मिलीं. एक जोड़ी चप्पल जेंट्स और दूसरी लेडिज की थी. ऐसे में लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी पहुंचे. आजाद के घरवालों ने चप्पल अपने बेटे का बताया और हत्या की आशंका जताते हुए रोने लगे. गांव के लोगों ने बताया था कि आजाद का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवती से था.

युवती के घरवाले फरार
सूचना पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे . पुलिस पूछताछ के लिए युवती के घर पहुंची तो उस समय उसके घरवाले ताला लगाकर फरार हो गए थे. डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी. खोजी कुत्ता राप्ती नदी के तट तक जा करके वापस लौट आया. घरवाले पुलिस से अपने बेटे की हत्या होने की बात करते रहे. आज राप्ती नदी में बेटे का शव सज्जन और पुलिस ने काफी तलाश के बाद बरामद किया. इसके बाद परिजनों का चीख-पुकार शुरू हो गई. वे लोग सड़क जाम कर तत्काल आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
घटना की सूचना मिलते ही सीओ कैंट अंशिका वर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं और सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह से लोगों को शांत कराया. मृतक आजाद की मां सोनमती की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के अलावा उसके चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करने की बात सामने आई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है. क्राइम ब्रांच की टीम भी छापेमारी कर रही है. मृतक की प्रेमिका भी सामने आ गई है. उससे पूछताछ चल रही है. जल्द ही कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी. पुलिस साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई करेगी.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply