छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

  • सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई के पद पर लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति
  • डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने सभी रेंज आई जी को प्री प्रमोशन कोर्स शीघ्र आयोजित करने के दिये निर्देश

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यंमत्री के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दीपावली का खास तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सदैव पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के हित हेतु संवेदनशील रहते हैं, उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है । सभी जिलों में सिपाही से हवलदार हेतु 2952 एवं हवलदार से एएसआई हेतु 865 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं । इस प्रकार लगभग चार हजार पुलिसकर्मियों को इस दीपावली पर प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है । डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी रेंज आईजी को योग्य हवलदार एवं एएसआई का प्री प्रमोशन कोर्स शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये हैं ।

See also  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, यहां से पकड़ा गया झपटमार

हवलदार से एएसआई पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 865 में से रायपुर रेंज में 190, दुर्ग रेंज में 146, बिलासपुर रेंज में 124, सरगुजा रेंज में 98 और बस्तर रेंज में 307 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं । वहीं सिपाही से हवलदार पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 2952 में से रायपुर जिले में 180, बलौदाबाजार-भाटापारा में 95, गरियाबंद में 72, धमतरी जिले में 55, महासमुंद जिले में 50, जीआरपी में 24, पीटीएस माना में 6, पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में 13, अअवि में 2, दुर्ग जिले में 88, बेमेतरा में 45, बालोद में 30, राजनांदगांव में 93 , कबीरधाम में 80, बिलासपुर में 61, मुंगेली में 35, जांजगीर-चांपा में 62, रायगढ़ में 55, कोरबा में 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 19, सरगुजा में 55, कोरिया में 33, जशपुर में 53, सूरजपुर में 62, बलरामपुर-रामानुजगंज में 75, पीटीएस मैनपाट में 6, जगदलपुर में 217, कोण्डागांव में 198, दंतेवाड़ा में 202, सुकमा में 194, कांकेर में 242, बीजापुर में 309 और नारायणपुर में 212 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं ।

See also  डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

जांच में आयेगी तेजी – इतनी बड़ी संख्या में प्रमोशन के बाद पुलिसिंग में भी पहले की अपेक्षा और तेजी आयेगी । उल्लेखनीय है कि पुलिस रेगुलेशन के अनुसार किसी प्रकरण की विवेचना हवलदार एवं उससे ऊपर के अधिकारी ही कर सकते हैं । इस प्रकार छत्तीसगढ़ पुलिस को करीब 4 हजार विवेचक मिलेंगे । जिनसे लंबित प्रकरणों की जांच में तेजी आयेगी और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा । छत्तीसगढ़ पुलिस के उक्त निर्णय पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों में व्यापक हर्ष व्याप्त है । पुलिसकर्मियों का कहना है कि विगत तीन वर्षों में उनकी विभिन्न मांगों पर पूरी संवेदनशीलता से विचार किया जा रहा है और पदोन्नति की प्रक्रिया बड़ी तेजी से हो रही है । इससे हम लोगों को समय पर पदोन्नति मिल पा रही है ।

See also  9.27 करोड़ का सोना जब्त : पुलिस हिरासत में तीन आरोपी, कार में गुप्त चैंबर बनाकर ले जा रहे थे गुजरात

Related Articles

Leave a Reply