जांजगीर चांपा

जांजगीर: अवैध महुआ शराब व महुआ लाहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर जांजगीर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी विकास कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के बड़ी कार्यवाई की गई जिसमें वृत्त पामगढ के ग्राम सबरिया डेरा कमरीद से 190 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) का दो प्रकरण कायम किया गया। इसी तरह 6000 किलो महुआ लाहन का मौके पर ही उपयुक्त तरीके से नष्टीकरण करते हुए 34(1)च के दो प्रकरण कायम किये गये। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गौरव दुबे व महेश राठौर, वृत्त आरक्षकों राजेश यादव, गौरव स्वर्णकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  अवैध रेत खनन के खिलाफ सड़क पर बैठे विधायक, कार्रवाई के बाद खत्म किया धरना, टास्क फोर्स ने 5 हाईवा पर की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply