Uncategorized

करवाचौथ पर ससुराल जा रही महिला हेड कांस्टेबल से दरिंदगी

उत्तरप्रदेश। करवाचौथ के मौके पर अपने ससुराल जा रही एक महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए महिला को खेत में घसीटा और उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए जमकर संघर्ष किया, लेकिन आरोपी ने बेरहमी से उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना शनिवार की है, जब अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल करवाचौथ का त्योहार मनाने के लिए अपने ससुराल, कानपुर जा रही थी। वह सादी वर्दी में थी और कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। उसी दौरान, एक युवक ने सुनसान रास्ते पर उसे अकेला पाकर हमला किया और उसे पास के खेत में घसीट लिया।

See also  Oscar Spin Casino – Nowa Era Rozrywki Online

घटना के दौरान पीड़िता ने अपनी पूरी ताकत से विरोध किया। हाथापाई के दौरान उसने आरोपी की उंगली चबा ली, जिससे उसका एक दांत भी टूट गया। इसके बावजूद आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की हिम्मत और संघर्ष के बावजूद वह खुद को आरोपी से पूरी तरह बचा नहीं पाई।

कानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही, सेन थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू, जो उसी गांव का रहने वाला है, कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply