छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 की मौत, सोते समय हुआ हादसा

​​​​​​​कांकेर

कांकेर में रविवार देर रात बड़ी घटना घटित हुई, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा इरपानार क्षेत्र के पीवी110 में हुआ है। यहां एक मकान में पति-पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ रहते थे। लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात उनके ऊपर गिर पड़ी। इसके नीचे दबकर सभी की मौत हो गई। हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला।

फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। परिवार में कौन-कौन और लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हादसे में परिवार के सभी लोगों की मौत हुई है। कांकेर में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है। अभी तक मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।

See also  अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में शुरु हुआ कामकाज

Related Articles

Leave a Reply