छत्तीसगढ़रायपुर

स्कूटी पर फर्राटा भर रही थीं 3 बहनें, डिवाइडर से टकराते ही एक का सर धड़ से हुआ अलग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कमल विहार में डिवाइडर से टकराकर युवती की मौत हो गई। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, तेज रफ़्तार मोपेड में तीन लड़कियां सवार होकर आ रही थी। तभी उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से जा टकराई और एक लड़की का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतिका का नाम आलिया खान उम्र 18 है।

See also  पक्के घरों का सपना होगा साकार! PM आवास योजना-ग्रामीण के लिए 2677 करोड़ रुपए जारी

यह हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। जहां आलिया खान अपनी दो बहनों के साथ घूमने निकली थी। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी तेज रफ्तार में थी, तभी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। स्कूटी जाकर डिवाइडर में टकराई, जिससे स्कूटी चला रही आलिया का सिर डिवाइडर में लगे एंगल से जा टकराया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आलिया के शरीर से तेजी से खून निकलने लगा।

See also  खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2638 बोरी रासायनिक खाद जब्त

इस पूरे मामले को लेकर टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि मृत युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों की हालत सामान्य है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply