छत्तीसगढ़

हैवानियत करने वाला पति गिरफ्तार : पत्नी का मुंडन कर बच्चों का पेशाब भी पिलाया, दोनो ने की थी लव मैरिज

कोरिया। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चरित्र शंका के चलते पत्नी को प्रताड़ित करते वाला हैवान पति को पुलिस कर लिया है। बता दें कि, आरोपी ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर उसका सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत दी। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोपी पर जबरन बच्चे का पेशाब पिलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। मामले के सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रुनियाडीह निवासी जितेंद्र और तारा बाई ने वर्ष 2006 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद के चलते पिछले करीब एक वर्ष से महिला अपने रिश्तेदार के घर पंडोपारा क्षेत्र में रह रही थी। बताया गया है कि, 14 जून को आरोपी पति पत्नी के पास पहुंचा और उसके चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।

See also  महादेव एप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, 2 पैनलों के 9 सटोरिये गिरफ्तार

आरोप है कि, इसके बाद उसने पत्नी को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की नीयत से उसका सिर मुंडवा दिया और चेहरे पर कालिख पोत दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि, आरोपी ने उसे जबरन बच्चे का पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। इसके साथ ही वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया।

महिला की शिकायत के बाद पटना कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply