छत्तीसगढ़रायपुर

मेकाहारा से बच्चा चोरी : एक दिन पहले ही जन्में बच्चे को लेकर भागीं दो महिलाएं रेलवे स्टेशन में पकड़ी गईं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। जहां नवजात शिशु वार्ड से एक महिला बच्चे को लेकर भागते हुए CCTV कैमरे में नजर आ रही है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। मामला मौदाहापारा थाना का है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दोनों महिला का नाम पायल साहू, रानी साहू है। दोनों महिलाएं बच्चे को चोरी कर रायपुर रेलवे स्टेशन से बिलासपुर फरार होने की फिराक में थी। पुलिस की सजगता से नवजात बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि, नवजात को जन्म 3 जनवरी हो हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply