छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा की बैठक में नगरीय निकाय-त्रिस्तरीय चुनाव पर बनी सहमति, सरकार जल्द करेगी घोषणा

रायपुर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में एक साथ नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर सहमति बनी. लेकिन महापौर और अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष होगा या अप्रत्यक्ष इस पर अभी सस्पेंस बरक़रार है. उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस संबंध में सरकार जल्द फैसला लेगी.

बीजेपी के बस्तर सरगुजा बिलासपुर संभाग के भाजपा सांसद, विधायक और संभाग पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष होगा कि नहीं, इस फैसले के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा. बहुत जल्द सरकार इस पर फ़ैसला लेगी.

अरुण साव ने कहा कि गांव व शहरों की विकास अवरूद्ध हो गई थी. राज्य में विष्णु देव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है. हमने 11 महीने में जो काम किया है, उसको लेकर जनता तक जाएंगे. गांवों और शहरों में हुए विकास के काम को जनता तक लेकर जाएंगे. नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय चुनाव में बीजेपी की परचम लहराएगी.

See also  पुलिस ने छापेमारी कर खेत से 361 पेटी शराब किया जब्त, पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी

वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बैठक हुई है. महापौर, अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष एवं त्रि स्तरीय चुनाव एक साथ होगा की नहीं इस पर चर्चा हुई है. कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक सभी इस बात पर सहमति हैं कि चुनाव एक साथ हो. बहुत ही जल्द सरकार इसको लेकर घोषणा करेगी.

Related Articles

Leave a Reply