छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पति से विवाद और तनाव के कारण महिला ने गेमन पुल से लगाई छलांग, मछुआरों की सतर्कता से बची जान

जांजगीर-चांपा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। गेमन पुल से आत्महत्या की कोशिश कर रही एक महिला की जान, वहां मौजूद स्थानीय मछुआरों की तत्परता से बचाई गई है। महिला पारिवारिक तनाव से मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।

घटना आज सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब चांपा नगर स्थित गेमन पुल पर एक महिला ने अचानक पुल से छलांग लगा दी। महिला की पहचान हरदी अमोदा निवासी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला पति से पारिवारिक विवाद और तनाव के कारण मानसिक रूप से व्यथित थी। इसी हालत में उसने नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की।

घटना के वक्त नदी में स्थानीय मछुआरे नाव में मछली पकड़ रहे थे, जिन्होंने महिला को डूबते हुए देखा और बिना समय गंवाए तुरंत उसे पानी से बाहर निकाल लिया।

See also  ​​​​​​​जांजगीर: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर....पिता-पुत्र की मौत

सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को सुरक्षित बाहर लाकर थाने ले जाया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने भी मछुआरों की तत्परता की सराहना की है। उनका कहना है कि अगर मछुआरे मौके पर मौजूद न होते, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। यह घटना न सिर्फ परिवारिक समस्याओं की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि समय पर मदद करने वालों की संवेदनशीलता का भी उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply