छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती में पिकअप हादसा अपडेट: नहर में लापता 2 बच्चों का मिला शव, परिवार में पसरा मातम

सक्ती। बरपाली गांव में बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. पिकअप में सवार 20 लोग नहर में गिर गए थे, जिसमें से 17 लोगों को तत्काल जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. वहीं 3 बच्चे लापता हो गए थे, जिनकी काफी खोजबीन की गई और कल एक बच्चे का शव बरामद किया गया. वहीं आज दो दिन बाद दो अन्य लापता बच्चों का शव मिला है.

See also  प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत, CM साय समेत मंत्री-अफसर करेंगे जिलों का दौरा

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप हादसे में लापता जिन दो बच्चों का आज शव मिला है उनकी पहचान ऋषभ महंत (6 वर्ष) और भुरू महंत (8 वर्ष) के रूप में हुई है. एक बच्चे का शव ग्राम बेलचुआ नहर गेट में फंसा मिला, जबकि दूसरे बच्चे का शव ग्राम रगजा के तालाब में बहकर पहुंच गया था. दोनों बच्चों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

See also  बिलासपुर में ईडी का छापा, कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और तीन करोड़ के हीरों का हार जब्त

बता दें कि गुरुवार को जिस लापता बच्चे का शव मिला था, उसकी पहचान इंद्रा कुमार जायसवाल (9 साल) के रूप में हुई. अपने बेटे को खोने के गम में डूबे पिता अशोक जायसवाल भी सड़क हादसे का शिकार हो गए. गंभीर रूप से घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है.

यह है पूरा मामला

सक्ती जिले के बरपाली गांव के पास बुधवार की रात 20 लोगों से भरा पिकअप वाहन नहर में गिर गया था. हादसा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुटी. दुर्घटना में नहर में गिरे 17 लोगों को जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं 3 बच्चे लापता हो गए था. दो दिन की खोजबीन के बाद तीनों बच्चे से शव को बरामद कर लिया गया है.

See also  शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Related Articles

Leave a Reply