छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, वाहन की जोरदार टक्कर से हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा के नेशनल हाईवे 49 पर एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जितेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक करन प्रधान को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

पूरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र सूर्यवंशी (22 साल) और करन प्रधान (19 साल) रोजी मजदूरी करने के बाद वापस अपने गांव मुक्ता आ रहे थे।

इसी बीच NH-49 पर दूसरे ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

जहां जांच के बाद डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी करन को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। वहीं फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply