छत्तीसगढ़

देवी दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 4 लोग नाले में बहे, 3 बच्चों के शव बरामद, 1 अब भी लापता

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे एक ही परिवार के चार लोग नाले में बह गए। तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नाले में अचानक बाढ़ आने से यह घटना हुई।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

जानकारी के अनुसार, भाटापारा और बिलासपुर निवासी श्रद्धालु परिवार बेलगहना थाना क्षेत्र के खोंगसरा स्थित मरही माता मंदिर दर्शन के लिए गए थे। नाला पार करने के दौरान तेज बहाव में चार लोग बह गए जिनमे परसदा निवासी गौरी ध्रुव (13 वर्ष), निशांत ध्रुव (5 वर्ष) और भाटापारा निवासी बलराम ध्रुव की 13 वर्षीय बेटी मुस्कान ध्रुव का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि बलराम ध्रुव अब तक लापता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

Related Articles

Leave a Reply