छत्तीसगढ़

चौकी के सामने नशे में लड़खड़ाते एएसआई और आरक्षक की लोगों ने की पिटाई

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर से कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बलंगी पुलिस चौकी के ठीक सामने नशे में धुत ASI और आरक्षक की खुलेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, दो वीडियो सामने आए हैं. एक में एएसआई तो दूसरे में आरक्षक नजर आ रहा है. दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोग पुलिस चौकी के ठीक सामने उनकी जमकर पिटाई कर देते हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

See also  खौफनाक हादसा: जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक के हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे

जानकार बताते हैं कि नशे में धुत पुलिसकर्मी एएसआईं नंदराम और आरक्षक सुरेंद्र हैं. एएसआईं नंदराम का महीनेभर पहले जशपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका था, जिसे घटना सामने आने के बाद रिलीव कर दिया गया है. कुल मिलाकर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

नशे में धुत पुलिसकर्मियों पर या फिर उन दबंगों पर जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लेकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन यह घटना छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. जब पुलिसकर्मी ही चौकी के सामने सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

Related Articles

Leave a Reply