छत्तीसगढ़रायपुर

ड्यूटी से लौट रहे पुलिस वाहन का एक्सीडेंट, अधिकारी समेत जवान घायल

रायपुर। राजधानी में पुलिस वाहन के एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। दुर्घटना में राजधानी स्थित टिकरापारा थाना के टीआई और जवान सड़क हादसे शिकार हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस वाहन एयरपोर्ट से ड्यूटी से लौटा रहा था। उस दौरान यह हादसा हुआ।

एयरपोर्ट से ड्यूटी से लौट रहे टिकरापारा टीआई का वाहन किसी अन्य वाहन से टकरा गया। इसमें थाना स्टाफ के सात लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है है कि पिकअप वाहन को ओवर टेक करते समय हादसा हुआ। घायलों को मामूली चोट आई है, जिनकाे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।

See also  आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त

Related Articles

Leave a Reply