छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने दबिश देकर दलाल सहित चार लोगों को दबोचा, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बार फिर सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। यहां के पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर महिला दलाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने नए और इस्तेमाली कंडोम के साथ ही 15 सौ कैश जब्त किया है। वहीं मामले में सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

See also  चैत्र नवरात्रि शुरू : पहले ही दिन शुक्ल- ब्रम्ह और सर्वार्थ सिद्धि योग, अभिजित मुहूर्त में होगी घट स्थापना

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सरगुजा के गरीब लड़कियों को रायपुर में काम दिलाने के नाम पर देह व्यापार में धकेला गया। आरोपिया (दलाल) किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रही थी। आरोपी महिला रूषा खरे पति धनउ खरे सारंगढ़ बिलाईगढ़ निवासी है। वहीं अब पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

See also  प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

अनैतिक कार्यों पर रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान

रायपुर पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर महिला दलाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान समेत कैश बरामद किया है।एसपी लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर लग्जरी वैलनेस सैलून और स्पा सेंटरो की चेकिंग व देह व्यापार की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की इटालिया हाउस भाठागांव के किराए के मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने इटालिया हाउस भाटागांव में किराए के मकान पर दबिश दी।

See also  जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply