छत्तीसगढ़

एक तरफा प्यार में पागल युवक ने किशोरी से कहा- तुमसे प्यार करता हूं, तुम्हारी शादी…, फिर ताबड़तोड़ कर दिया वार

बिश्रामपुर

एक युवक गुरुवार की सुबह किशोरी घर में अकेली थी, इसी दौरान युवक चाकू लेकर वहां पहुंचा और कहा कि तुमसे प्यार करता हूं। इसके बाद चाकू से शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। चाकू के वार से किशोरी घायल हो गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी को हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया है। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी ने गुरुवार को लहूलुहान हालत में अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसने रिपार्ट दर्ज कराई कि वह सुबह करीब 6.30 बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान संजय प्रजापति नामक युवक हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया। उसने कहा कि तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी शादी किसी दूसरे से नहीं होने दूंगा। इतना कहने के बाद उसने शरीर पर कई बार प्राणघातक प्रहार कर दिया। इससे उसके शरीर से खून निकलने लगा, फिर युवक वहां से फरार हो गया। यह बात भी सामने आ रही है कि युवक उसे पहले भी कई बार परेशान कर चुका था।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

पुलिस ने किशोरी का मुलाहिजा कराया। डॉक्टरी रिपोर्ट में जानलेवा हमले की पुष्टि के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 452 व 307 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस आरोपी के गांव पहुंची और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एसआई दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक विकास मिश्रा, जयप्रकाश यादव, कृष्णा सिंह व सत्य नारायण सिंह शामिल रहे।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply