कोरबाछत्तीसगढ़

36 घंटे की मशक्कत के बाद एनटीपीसी कोरबा की 3 इकाइयों से शुरू हुआ बिजली उत्पादन

कोरबा। 36 घंटों की मशक्कत के बाद एनटीपीसी कोरबा की ट्रिप हुई सात इकाइयों में से तीन को सुधार लिया गया है. इसके साथ ही इन तीनों यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है. शेष चार इकाइयों को सुधारने का काम जारी है.

एनटीपीसी प्लांट की 3 इकाइयों को दोपहर 2 बजे तक बहाल कर लिया गया. इनमें से 500 मेगावाट की दो और 200 मेगावाट की एक यूनिट से 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है. इसके साथ ही 2600 मेगावाट क्षमता वाले एनटीपीसी कोरबा ब्लैकआउट के बाद बड़ी राहत मिली है.

एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष ने पुष्टि करते हुए बताया कि 3 यूनिटों की बहाली कर ली गई हैं. बाकी यूनिटों की बहाली जारी है. बता दें कि पावर ग्रिड कार्पोरेशन के ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान आए फाल्ट से सभी यूनिटें ट्रिप हुई थीं.

See also  जांजगीर में बच्चों ने मांगा छेरछेरा:'छेरछेरा कोठी के धान ला हेर हेरा' से गूंज उठी गलियां; युवाओं ने किया पारंपरिक डंडा नृत्य

Related Articles

Leave a Reply