छत्तीसगढ़

चाइनीज मांझे का कहर: रायपुर में छात्र का गाल कटा, दुर्ग में एक और जख्मी

रायपुर। देश के साथ प्रदेश में भी चाइनीस मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पतंगबाजी के दौरान रायपुर के छात्र के गाल कट गए, वहीं भिलाई में ठेका मजदूर घायल हो गया। पहली घटना रायपुर के पंडरी एक्सप्रेस वे पर हुई। इस हादसे में छात्र संकल्प द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों गाल में मांझे से कट लगे हैं। वह अपनी बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी चलती गाड़ी में चाइनीस मांझा उसके चेहरे में फंस गया। इससे छात्र के गाल को 34 टांके लगाने पड़े। हादसे में छात्र कट गए। वह लहूलुहान हो गया। छात्र के बहन के हाथ भी मांझे से कट गए।

डॉक्टरों ने बताया कि, चाइनीस मांझे से लगे घाव के निशान स्थायी रह सकते हैं, इसलिए प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी गई। इससे पहले रविवार की शाम राजधानी रायपुर में ही करीब 5 बजे पतंग के चाइनीस मांझे से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लाखेनगर इलाके की इस घटना में महिला पैदल मंदिर जा रही थी, तभी उड़ता हुआ मांझा उनके चेहरे में फंस गया। उसने मांझा हटाने की, कोशिश में होंठ और अंगूठे पर गहरे कट लग गए। इन हादसों से सवाल खड़ा हो रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीस मांझा बिना रोकटोक के कैसे बाजार में बिक रहा है। इधर छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल और रायपुर नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से घूम-घूमकर चाइनीज मांझा की जब्ती का अभियान चला रही है, वहीं दूसरी चाइनीस मांझा से होने वाले हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Related Articles

Leave a Reply