कोरबाछत्तीसगढ़

पिकनिक से लौट रहा ऑटो खाई में गिरा, एक युवक की हुई मौत, 7 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतरंगा के कारीघाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवकों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज कुमार और 20 वर्षीय वासु कंवर सहित अन्य युवक शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बालको अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, 27 दिन पहले ही हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 10 युवक सवार थे। सभी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पिकनिक मनाकर वापस लौटते समय सतरंगा मुख्य मार्ग पर चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन पुल के नीचे खाई में जा गिरा।

See also  खोखसा ओवरब्रिज पर भीषण हादसा: परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र घायल, स्कॉर्पियो 6 बार पलटी

घायल वासु कंवर ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि ऑटो पलटने के बाद कुछ युवक उसके नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों और साथियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। हादसे के बाद घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद खरमोरा बस्ती में शोक का माहौल है। इधर, जिला अस्पताल चौकी पुलिस को अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेमो भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

See also  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, यहां से पकड़ा गया झपटमार

Related Articles

Leave a Reply