छत्तीसगढ़

भिलाई के गैराज में लगी भीषण आग, 6 कार जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई (Bhilai) के सेक्टर 10B मार्केट में स्थित कार गैराज में भीषण आग लग गई. इस आगजनी में गैराज के सामने खड़ी 6 कार जलकर खाक हो गई. आस पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी जिसके कारण सफल नहीं हो सके. जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

See also  DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ के GST घोटाला मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

भिलाई के गैराज में भीषण आग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के सेक्टर 10B मार्केट में स्थित कार गैराज में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि गैरेज के सामने खड़ी 6 कारें भी जलकर खाक हो गईं. इधर, सूचना मिलते ही 2 दमकल टीमें और 3 दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. वहीं कड़ी मशक्कत के बाद उस आग पर काबू पाया गया. 

See also  भीषण गर्मी का कहर: स्कूल के पहले दिन प्रार्थना के दौरान बच्चा हुआ बेहोश, मचा हड़कंप

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू

बता दें कि दमकल टीमों ने आग को आस-पास की दुकानों और कारों तक फैलने से रोका. आग लगने का कारण अज्ञात है.  फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

6 कारें जलकर खाक हो गईं

बताया जा रहा है कि किसी वजह से अचानक से कार गैराज में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि तुरंत विकराल रूप ले लिया और गैराज के सामने खड़ी कार धु धु करके जलनी शुरू हो गई.

See also  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply