छत्तीसगढ़

भाई के सामने बहन से गैंगरेप : रिश्तेदार के यहां जा रहे थे दोनो, तभी तीन युवकों ने भाई को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में 3 युवकों ने एक युवती को रोककर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बंधक बना दिया। तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से युवती के साथ दु्ष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का है। 

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती रविवार को दोपहर के दौरा युवती अपने फुफेरे भाई के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। यात्रा के दौरान वाड्राफनगर बस स्टैंड के पास दोनों बस से उतरे। यहां से पैदल वह अपनी फुआ के घर जाने लगी। रास्ते में बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और जबरन दुष्कर्म करने लगे। भाई के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ-पैर बांध कर बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। 

See also  DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ के GST घोटाला मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना अंजाम देने के दौरान पीड़िता का फुफेरा भाई किसी तरह वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने वाड्राफनगर पुलिस सहायता केंद्र में पुलिसकर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। 

See also  सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात: गुटखा के पैसे नहीं मिले तो मां को मार डाला

Related Articles

Leave a Reply