छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की छूट की घोषणा

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का दूसरा बजट पेश करते हुए आम आदमी को राहत दिया है. इसके लिए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में एक रुपए की छूट देने की घोषणा की है. एक अप्रैल से इस छूट का लाभ मिलेगा.

बता दें कि अब तक पेट्रोल पर 24 फीसदी वैट और 2 रुपये प्रति लीटर सरचार्ज था. वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बजट में घोषणा के बाद अब एक रुपए की कमी आएगी. साय सरकार ने इसके पहले बड़ी मात्रा (12000 लीटर) में डीजल खरीद पर VAT की दरों को घटा दिया था, जिससे डीजल की कीमत में 6 रुपये तक की कमी आई थी.

See also  JANJGIR CHAMPA NEWS:जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला: जरूरतमंद परिवारों को मिला सपनों का आशियाना

Related Articles

Leave a Reply