विदेश

वॉलमार्ट सेंटर-बार समेत अमेरिका के लेविस्टन में 3 जगहों पर मास शूटिंग, 22 की मौत, हमलावर की हुई पहचान

नई दिल्ली

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ली रही हैं. ताजा मामला मेने राज्य के लेविस्टन से आया है. एक शख्स द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों की संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर हैं. पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को एक सक्रिय शूटर ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. व्हाइट हाउस ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने लेविस्टन, मेने में हुई गोलीबारी के बारे में मेने के गवर्नर जेनेट मिल्स, सीनेटर एंगस किंग और सुसान कोलिन्स और कांग्रेसमैन जेरेड गोल्डन से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात की और इस भयानक हमले के मद्देनजर हरसंभव सहायता देने की पेशकश की.’

आरोपी की हुई पहचान

गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई है जो अमेरिकी सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स प्रशिक्षक था. रॉबर्ट हाल को कुछ समय पहले ही मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी.इससे पहले एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय (पुलिस) ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीरें जारी कीं, जिसमें एक बंदूकधारी अपने कंधे पर हथियार उठाए हुए एक प्रतिष्ठान में प्रवेश करते हुए दिख रहा है.

See also  सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी को दी फांसी की सजा, हाईकोर्ट तय करेगी तारीख

लेविस्टन में तीन जगहों पर हुई फायरिंग

सन जर्नल ने लेविस्टन पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों में गोलीबारी की खबर है जिनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां, और एक वॉलमार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल हैं. वाशिंगटन में एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दे दी गई है और वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

बोस्टन में एफबीआई कार्यालय ने कहा कि वह लेविस्टन, मेने में भीषण गोलीबारी की जांच के लिए तैयार है.एफबीआई के बयान के मुताबिक, ‘एफबीआई बोस्टन डिवीजन मेने में अपने स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन भागीदारों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं. हम साक्ष्यों को एकत्र करने, जांच और सामरिक सहायता के साथ-साथ पीड़ितों की सहायता सहित हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं.’

See also  रुपानाधाम के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण.... कंपनी कर्मचारियों पर स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़, फ्लाइंग Kiss और अश्लील हरकत करने का आरोप

पुलिस ने जारी की तस्वीरें

पुलिस ने हमलावर की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है. फोटो में लंबी बाजू की शर्ट और जींस पहने एक दाढ़ी वाला व्यक्ति फायरिंग राइफल पकड़कर गोलीबारी कर रहा है.लेविस्टन में सेंट्रल मेने मेडिकल सेंटर ने एक बयान जारी कर कहा कि बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेने के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में स्थित है.

लोगों से घरों में रहने की अपील

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने बयान जारी करते हुए कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील कर रहे हैं.’ मेने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के एक प्रवक्ता ने लोगों से अपने घरों में दरवाजे बंद करके रहने का आग्रह किया हैं.

See also  3 नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लगातार बढ़ रहे हैं गोलीबारी के मामले

गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, मई 2022 के बाद से अमेरिका में यह गोलीबारी की सबसे खतरनाक घटना है. मई 2022 में एक बंदूकधारी ने टेक्सास के उवाल्डे में एक स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें 19 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी. 2020 में COVID-19 महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिकी गोलीबारी की घटनाओं में लगातार बढोत्तरी हो रही है. 2022 में इस तरह की 647 घटनाएं हुईं और 2023 में 679 घटनाएं होने का अनुमान है.

Related Articles

Leave a Reply