छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रकाश इण्डस्ट्रीज का फर्नेस हुआ पंचर, बहने लगा लावा, प्लांट में मची अफरा-तफरी…

जांजगीर। वेदांता पावर प्लांट का हादसा अभी लोग भूले नहीं हैं कि अब प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हादसे की खबर है. प्लांट के फर्नेंस के पंचर होने से लावा (पिघला लोहा) बाहर बहने लगा, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हालांकि, प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हुए हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. प्लांट प्रबंधन ने घटना को साधारण बताया है, लेकिन वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद से सतर्क जिला प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लेने के लिए एसडीएम पवन कोसमा को प्लांट के लिए रवाना किया है.

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक करें आवेदन

Related Articles

Leave a Reply