छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 50 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश तथा सहायता राशि दिए जाने के बाद करीब दो घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक देव चंद्रा (25 वर्ष) पिता रामगोपाल चंद्रा, निवासी डभरा गुरुवार सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वह पुटीडीह नाला के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन युवक को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चक्काजाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए परिजनों से बातचीत की। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश दी। इस दौरान शासन की ओर से मिलने वाली 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि भी मृतक के परिजनों को प्रदान की गई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के मार्गों और संभावित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply