छत्तीसगढ़

महिला के पेट से जो निकला उसे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान, पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, दी चेतावनी

अंबिकापुर. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों के सामने एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल 62 वर्षीय एक महिला की चक्कर आने से मौत हो गई थी। जब डॉक्टरों ने उसका पीएम किया तो उसके पेट से 20 साल पुराना विशाल गर्भाशय फाइब्रोइड (ट्यूमर) निकाला गया, जिसका वजन करीब 11 किलो और परिधि 37 इंच थी। यह देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. संतू बाग ने बताया कि महिला पिछले 20 वर्ष से पेट में सूजन के साथ जीवन जी रही थी, लेकिन कभी इलाज नहीं कराया। 25 जनवरी को अचानक चक्कर आने से वह गिरी और बाद में उसकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद किए गए पोस्टमार्टम में यह असाधारण फाइब्रोइड सामने आया।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

पोस्टमार्टम टीम में शामिल डॉ. संतू बाग और पैथोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि इतने लंबे समय तक शरीर में इतना बड़ा फाइब्रोइड रहना अत्यंत दुर्लभ है। समय रहते जांच और उपचार होता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही पड़ी भारी

डॉक्टरों के अनुसार पेट में लगातार सूजन, दर्द या असामान्य बदलाव को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। यह मामला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की गंभीर आवश्यकता को दर्शाता है।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

डॉक्टरों की अपील

विशेषज्ञों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या को लंबे समय तक अनदेखा न करें और समय पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

Related Articles

Leave a Reply