देश

अखनूर में LoC के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान; एक गंभीर रूप से घायल

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में एलओसी के पास मंगलवार को आईईडी ब्लास्ट होने से सेना के दो जवान बलिदान हो गए हैं जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं। ब्लास्ट के बाद तीनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां दो ने दम तोड़ दिया, जबकि एक का इलाज जारी है। मरने वालों में एक सेना के अधिकारी थे। ब्लास्ट के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियाण चलाया गया है।

गश्त पर थे सभी
एक अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान दोपहर करीब 3.50 बजे गश्त पर थे। इसी दौरान भट्टल क्षेत्र में एक चौकी के पास विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक कैप्टन समेत एक जवान की मौत हो गई। अन्य घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

See also  लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

एक दिन पूर्व पाकिस्तान ने किया था स्नाइपर हमला
बता दें कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी। सोमवार को केरी सेक्टर में भारतीय सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद अब नौशेरा सेक्टर में स्नाइपर हमला किया। इसमें गोली लगने से गश्ती दल का एक जवान घायल हुआ था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

तीन दिन पहले भी पाकिस्तान ने की थी फायरिंग
बता दें कि केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बारतगाला में आठ फरवरी को भी पाकिस्तानी सेना ने गश्त कर रहे भारतीय जवानों पर गोलीबारी की थी। मुंहतोड़ जवाब दिए जाने पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी थी।

वर्ष 2020 में जेसीओ हुए थे बलिदान
केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने 2 सितंबर 2020 को गोलीबारी की थी। इसमें सेना के जेसीओ बलिदान हो गए थे। इससे पहले नौशेरा में अगस्त 2020 में पाकिस्तान की गोलीबारी में जवान बलिदान हो गया था।

See also  शुभमन गिल को तगड़ा झटका, इस हरकत के लिए ICC ने काटी मैच फीस

Related Articles

Leave a Reply