छत्तीसगढ़

उफनते नाले में नौनिहाल बेटे के साथ बही महिला, मायके से लौट रही थी ससुराल

बलरामपुर। अपने नौनिहाल बच्चे के साथ मायके से ससुराल लौट रही महिला उफनते नाले के बीच में फंस गई. पानी के तेज बहाव में दोनों मां-बेटे बह गए. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव नदी से बाहर निकाला.

घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के साही टोंगरी की है. जानकारी के अनुसार, आमगांव की रहने वाली पहाड़ी कोरवा महिला रजनी कोरवा पति किशुन कोरवा अपने दो साल के बच्चे के साथ सप्ताहभर पहले मायके गई हुई थी. वापस ससुराल आते समय उफनते नाले के बीच में फंस गई.

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

पानी के तेज बहाव पर उसका जोर नहीं चला और बेटे के साथ बह गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शंकरगढ़ पुलिस ने दोनों का शव नदी से बाहर निकाला. परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ शवों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मां-बेटे की असामयिक मौत से मातम पसरा हुआ है.

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply