छत्तीसगढ़रायपुर

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, दिसंबर महीने की पहली तारीख को लगा महंगाई का झटका

साल के आखिरी महीने दिसंबर की पहली तारीख को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 18 रुपये तक महंगा हुआ है। 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बीते महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिसंबर की पहली तारीख को किए गए बदलाव (LPG Price 1 December) को देखें, तो रायपुर-दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक 10 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 1 दिसंबर को वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1,946.50 ( ₹2,007.50)  हो गया है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम पहले की तरह ₹874.00 बने रहेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में दाल-चावल के फिर बढ़े दाम, थोक में 1000 रुपये क्विंटल तक उछाल, सब्जियां भी हुईं महंगी

घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम स्थिर 
लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 दिसंबर को भी इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं और ये 1 अगस्त 2024 वाले रेट पर ही मिल रहा है। दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये पर यथावत बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply