छत्तीसगढ़

रायगढ़ में दिवाली के दूसरे दिन पति-पत्नी का मर्डर, आंगन में मिली लाश, शरीर में चोट के कई निशान

रायगढ़। जिले में दिवाली के दूसरे दिन डबल मर्डर हुआ है। 21 अक्टूबर की रात गांव कपाटडेरा में पति-पत्नी की लाश घर के बाहर आंगन पर मिली। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, खून से सने शव पर मारपीट के निशान मिले है। किसी ने डंडे से पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

See also  दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35 साल) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30 साल) के रूप में हुई है। जो ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के रहने वाले है। बुधवार सुबह दोनों की खून से सने लाश को परिवार वालों ने देखा तो गांव के कोटवार को सूचना दी।

See also  छत्तीसगढ़ में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक- विष्णुदेव साय

इसके बाद कोटवार ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। ऐसे में थाना प्रभारी गौरव कुमार समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। जहां प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा मिला।

सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। वहीं पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

See also  दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं। फिलहाल हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस आगे की जांच में जूटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply