छत्तीसगढ़

बकरी चुराने के लिए की पति – पत्नी की हत्या, आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

सरगुजा। जिले में बकरी चोरी करने आए चोरों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। ग्राम कुम्हरता के रहने वाले किसान रीमा राम किसान ने बकरी पाली थी। 22 अक्टूबर की रात दंपती घर पर जमीन पर सोए हुए थे। उसी रात 2 युवक उनके घर आए और रात रुकने के लिए आसरा मांगा। दंपती ने युवकों को अपने घर रुकने की अनुमति दी। दोनों युवक वहीं सो गए। रात में दोनों युवकों ने पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोर घर से 7 बकरियां ले गए। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह दोनों की लाश खून से लथपथ कमरे में मिली। यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। इनमें एक आरोपी एक बैगा के साथ पहले भी दंपती के घर आया था। इसलिए उसे ये बात पता थी कि दंपती ने बकरियां पाल कर रखी है।

See also  शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से होंगी शुरू

जानकारी के मुताबिक, रीमा राम लकड़ा (52 साल) और पत्नी उर्मिला लकड़ा (50 साल) ग्राम कुम्हरता के रहने वाले हैं। उन दोनों की कोई संतान नहीं है। रीमा राम पेशे से किसान था। वह पहले गांव का चौकीदार भी था। 23 अक्टूबर की सुबह एक ग्रामीण उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर उसने घर के अंदर झांका तो दंपती का शव जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी उसने रीमा राम के भाई दुहन को दी।

घर से 7 बकरे गायब, आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और पत्नी उर्मिला के सिर पर भारी चीज से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले ने लोगों से पूछताछ की।

See also  कोरबा में कोयला कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, खदानों के उत्पादन पर पड़ा असर

जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा बकरा-बकरी पालते थे। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों करीमन मझवार (42 वर्ष) और जय श्याम मझवार (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply