छत्तीसगढ़

कार से करोड़ों रुपए ले जाते दो युवक पकड़े गए, पुलिस ने मंगाई कैश गिनने की मशीन

कवर्धा. कार से करोड़ों की राशि ले जाते हुए चिल्फी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक कार से 2 करोड़ 27 लाख लेकर मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा.

यह मामला कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का है. दोनों युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही. कैश को गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई है.

See also  यात्री बस ने ग्रामीण को कुचला: मौके पर व्यक्ति की मौत, चलती गाड़ी में चढ़ते वक्त हादसा; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply