छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई : आतंकी फंडिंग मामले में CPI नेता गिरफ्तार, देश विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप

रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ आतंकी फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित CPI (माओवादी) आतंकी संगठन से जुड़े एक फ्रंटल संगठन के शीर्ष नेता को गिरफ्तार किया है। मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के नेता रघु मिडियामी पर आतंकी संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करने का आरोप लगा है। जिसके चलते भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। 

See also  DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी : किडनैपिंग-रेप की साजिश की चैट हुई लीक, 5 आरोपी गिरफ्तार

NIA ने गुरुवार को रघु मिडियामी को आरसी-02/2023/एनआईए/आरपीआर मामले में हिरासत में लिया। MBM पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। पुलिस ने इससे पहले नवंबर 2023 में मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल किया था। जिसे फरवरी 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से 6 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। जिनकी पहचान एमबीएम के सदस्य/ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) के रूप में हुई थी।

See also  गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, निरस्त की गई दर्जन भर ट्रेनों की सेवा हुई बहाल…

नक्सलियों के लिए फंड जुटाने का है आरोप 

एनआईए ने मामले की गहन जांच की। जिसमें पता चला कि, रघु मिडियामी एमबीएम का नेता है। यह संगठन सीपीआई (माओवादी) के लिए फंड जुटाने का काम करने में लगा हुआ है। जिससे भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। एनआईए की जांच के अनुसार, रघु मिडियामी सीपीआई (माओवादी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए स्थानीय स्तर पर धन के वितरण के लिए नोडल व्यक्ति था। मामले में आगे की जांच जारी है।

See also  जांजगीर चाम्पा : प्राथमिक शाला में बच्चों से ढुलवाया जा रहा पानी, वीडियो वायरल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply