छत्तीसगढ़

कुए में मिला महिला का शव, तीन दिन से थी लापता; पूरे इलाके में हड़कंप

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के सिरनाभाठा गांव के कुएं में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद शव को कुए से बाहर निकाला गया।  एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

See also  सगी बहनों का ड्रग रैकेट पकड़ाया, स्कूटी से गांजा बेचते गिरफ्तार

सिरनाभाठा गांव में तीन दिन से लापता महिला का शव 40 फीट गहरे कुए में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। लेकिन कुआं अधिक गहरा होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम की सूचित किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन के एसडीआरएफ की टीम सुबह पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने सीढी को मदद से कुएं के अंदर है और शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकला गया। जिसके बाद शव को पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त गीता गौरैया 45 वर्षीय निवासी सिरनाभाठा के रूप में की गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर शुरू, रायपुर में तापमान 41°C पार, हीटवेव अलर्ट

धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि सिरनाभाठा में कुआं में महिला का शव मिलने की सूचना पर टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पहले ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाकर शव को बाहर निकला गया है। महिला की पहचाना हो चुकी है, वह तीन दिन से लापता थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

See also  ग्रामीणों को गुपचुप खाना पड़ा महंगा : दर्जनों लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में इलाज जारी

Related Articles

Leave a Reply