छत्तीसगढ़रायपुर

बहन को ससुराल छोड़ने जा रही युवती हुई हादसे का शिकार, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

 दुर्ग। नेहरू नगर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से उसके ससुराल जा रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मृतिका के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

See also  धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, किरीत, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में बड़ी अनियमितता, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर FIR

जानकरी के मुताबिक, मृतिका का नाम चांदनी वर्मा है, जो की राजनांदगांव जिले के ग्राम भैंसतरा की रहने वाली थी। आज दोपहर के बाद वह अपनी बड़ी बहन के साथ राजधानी रायपुर के सरोना के लिए रवाना हुई थी, इस दौरान नेहरूनगर स्थित नेशनल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान स्कूटी चला रही बहन तो किसी तरह बच गई, लेकिन पीछे बैठी चांदनी ट्रक के पीछे चक्के में आ गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

See also  पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस दौरान किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. घटना की खबर लगते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को सुपेला अस्पताल स्थित मर्चुरी पहुंचाया। इधऱ युवती के दूर के रिश्तेदार भी सुपेला थाना पहुंचे। सुपेला पुलिस ने बताया कि कल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

See also  तेंदूपत्ता तोड़ने निकला युवक बना करंट का शिकार, झूलते बिजली तार ने ली जान, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

Related Articles

Leave a Reply