छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के 5 आदतन अपराधी का नाम गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल

जांजगीर-चांपा। जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले के 05 आदतन अपराधियों का नाम गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल किया गया है।

इन आदतन अपराधियों के खिलाफ थाना में लूटपाट, बलवा, मारपीट, गाली-गलौच, धमकी देकर भय पैदा करने जैसे कई गंभीर अपराध एवं असमाजिक लोगों से गुटबाजी कर आम लोगों को डराना धमकाना संबंधी अपराध दर्ज है। जिले में शांति व्यस्था बनाए रखने के लिए निगरानी गुंडा/बदमाशों के ऊपर सतत निगरानी रखते हुए उनके निवास उनके थाना/चौकी पुलिस द्वारा बदमाशो के गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन बदमाशों के अपराध करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नही होने के कारण आम जनता में इनके प्रति भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जिसे ध्यान में रखते हुए इन बदमाशो का नाम गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल किया गया।

See also  प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

जिसमें जांजगीर थाना क्षेत्र में 3 गुंडा बदमाश का नाम, थाना सारागाव में 01, थाना चांपा में 01 इस प्रकार कुल 05 आदतन अपराधियों का नाम गुंडा सूची में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply