छत्तीसगढ़

गाय चराने जंगल गई युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, FIR के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव

जिले के एक गांव में गाय चराने जंगल गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक पहले युवती को डरा धमका कर जबरदस्ती झाड़ियों में ले गया, फिर उसके साथ रेप किया। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, FIR के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुरी इलाके के एक गांव की युवती 8 सितंबर को मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई हुई थी। उसी दिन गांव का एक युवक बंशीलाल मरकाम भी अपने गाय को चराने के लिए उसी तरफ गया था। बंशीलाल ने जंगल में युवती को अकेले देखकर धमकी देते हुए जबरदस्ती झाड़ियों में ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

इधर रेप के बाद आरोपी ने घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया, लेकिन डरी-सहमी युवती जब घर पहुंची तो परिजनों ने हालत देखकर उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुए अनाचार के बारे में बता दिया। जिसके बाद परिजनों के साथ तुरंत विश्रामपुरी थाना में जाकर युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply