छत्तीसगढ़

सड़क हादसा: ड्राइवर को आई झपकी, बस टकराई पुल से, एक डॉक्टर की हुई मौत, दर्जनों घायल

रायपुर से जगदलपुर आ रही थी बस, जुगानी के पास हुआ हादसा

जगदलपुर

जगदलपुर:-एनएच 30 में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस रायपुर से जगदलपुर आ रही थी कि अचानक जुगानी के पास ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके बाद बस खम्भे से टकराते हुए खेत में जा पलटी, इस हादसे में जहां एक डॉक्टर की मौत हुई है, वही दर्जन भर कर्मचारी घायल हो गए है, घटना की जानकारी लगते ही जगदलपुर से 108 की 4 वाहनों को घायलों को लेने के लिए भेजा गया है,

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर से डॉक्टरों की टीम जगदलपुर के लिए निकली हुई थी, कि अचानक मंगलवार की सुबह भानपुरी के जुगानी के पास बस के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके बाद बस पुल से टकराते हुए खेत मे जा पलटी, इस हादसे में एक डॉक्टर की मौत होने की बात सामने आई है, वही बाकी घायल बस में दब गए थे,

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

जिन्हें 108 की वाहन के ईएमटी व पायलट ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए भानपुरी अस्पताल ले जाया गया है, वही घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेकाज रेफर कर दिया गया है, वही अस्पताल से यह भी जानकारी मिली है कि ये सभी घायल एम्स रायपुर के कर्मचारी बताये जा रहे है, जो सभी एक टीम बनाकर जगदलपुर घूमने के लिए आ रहे थे, लेकिन जगदलपुर पहुँचने से पहले ही सड़क हादसे में घायल हो गए, इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए है,

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply