छत्तीसगढ़

सक्ती : नाबालिग छात्रा का अपहरण व दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। जिला सक्ति दरअसल सक्ती जिले के हसौद में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा का पुराने मकान मालिक हुलाश साहू सहित 5 सहयोगियों ने बीते 12 मार्च को अपहरण कर लिया, पीड़ित युवती को हसौद से घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने स्कॉर्पियो कार में बिठाया और जबरदस्ती नशीली पदार्थ मिला चाट खिलाकर अपहरण कर उड़ीसा ले गए और मुख्य आरोपी हुलाश साहू ने उड़ीसा के बुरला शहर के एक पेट्रोल पंप में देर रात महिला शौचालय में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, और पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर छोड़ दिया।

पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद अपनी आप बीती परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हसौद थाने में मामला दर्ज कराया, पूरे मामले पर हसौद पुलिस ने मुख्य आरोपी हुलाश साहू सहित अन्य 5 सहयोगियों को रेप एवं अपहरणके मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरी घटना के बाद जिले में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं हालांकि पुलिस ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कह रही है।

See also  फिर हड़ताल पर जा सकते हैं NHM कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं होने से हैं आक्रोशित, प्रदेश स्तरीय बैठक में बनाएंगे रणनीति

Related Articles

Leave a Reply