छत्तीसगढ़

स्कूल से घर लौटकर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अपने आत्महत्या करने का कारण शिक्षकों के ऊपर लगाया

बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने जब छात्र को फंदे पर लटकते देखा तो तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। विशाल ने सुसाइड नोट में अपने आत्महत्या करने का कारण इन दोनों शिक्षकों के ऊपर लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक का नाम 5 वर्षीय विशाल केवट बताया जा रहा है, जो शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला में पढ़ता था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार विशाल अपने स्कूल में परीक्षा दिलाने गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर शिक्षकों के साथ उसकी कहा सुनी हुई। फिर विशाल घर लौटा और देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक साहू सर और नारंग सर पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचे हुए हैं और पूरी जांच के बाद शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

See also  वर्दी पहनकर दो महिला कॉन्स्टेबल ने बनाया शॉर्ट वीडियो, वायरल होते ही हुईं सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply