देश

19 साल की छात्रा की रेप-हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम

मैनपुरी

बीएससी की 19 साल की छात्रा के साथ रेप और फिर हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मैनपुरी पुलिस ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. मैनपुरी पुलिस ने ट्वीट किया, ‘पुलिस को सूचना मिलने के 12 घंटे के अंदर अभियुक्त गिरफ्तार. थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम शीशम में युवती के साथ दुराचार और उसके बाद हत्या के प्रकरण में स्थानीय पुलिस की गठित चार टीमों और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से अभियुक्त हिरासत में ले लिया गया है.’

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने घर में घुसकर पहले छात्रा का रेप किया. उसके बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. इस बात की जानकारी तब हुई जब उसकी छोटी बहन स्कूल से लौटी. जैसे ही उसने दरवाजा खटखटाया तो 20 साल के आरोपी ने दरवाजा खोला और बाहर भाग गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गांव में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

See also  फिर मचेगी तबाही? इस बार चमगादड़ वाला कोरोना.. चीन में नए वायरस से मचा हड़कंप

19 साल की पीड़िता बीएससी की छात्रा थी. जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कमलेश दीक्षित ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस टीमों ने आरोपी के घर और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आश्वासन दिया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले लखीमपुर खीरी जिले में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था. जहां दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे. यह घटना निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव की थी, जहां बीते 14 सितंबर को एक नजदीकी गन्ने के खेत में एक पेड़ पर दोनों के मृत शरीर झूलते मिले.

See also  तेज थी रफ्तार, ड्राइवर बना रहा था Reel… तभी रेलिंग से टकराकर पलट गई बस, 6 की मौत

Related Articles

Leave a Reply