विदेश

BIG NEWS-लैंडिंग से 10 सेकंड पहले ही प्लेन क्रैश

चीन की मदद से बना नेपाल का वो एयरपोर्ट, 14 दिन पहले हुआ था उद्घाटन

पोखरा एयरपोर्ट का निर्माण चीन की मदद से हुआ है. चीन के एक्जिम बैंक ने इसके निर्माण के लिए नेपाल को लोन दिया था. इस एयरपोर्ट का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक जनवरी, 2023 को किया था. नेपाल के पोखरा में रविवार को यति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया. इस विमान में 68 यात्रियों समेत कुल 72 लोग सवार थे. यति एयरलाइंस की ATR-72 फ्लाइट पोखरा एयरपोर्ट पहुंचने से 10 सेकेंड पहले ही ये हादसा हुआ है. नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट का उद्घाटन 14 दिन पहले ही हुआ था. पोखरा एयरपोर्ट का निर्माण चीन की मदद से हुआ है. चीन के एक्जिम बैंक ने इसके निर्माण के लिए नेपाल को लोन दिया था. इस एयरपोर्ट का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक जनवरी, 2023 को किया था. इसके अलावा एक और जानकारी मिली है कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, उद्घाटन के दिन उसी विमान का डेमो फ्लाई किया गया था.

See also  अमेरिका चांद पर 52 साल बाद उतरा, लैंडर उतारकर कंपनी ने रचा इतिहास

सेती नदी की खाई में गिरा प्लेन, अब तक 42 शव मिले, PM प्रचंड ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
पोखरा एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि यति एयरलाइंस का विमान रनवे से महज 10 सेकेंड की दूरी पर था, तभी ये विमान क्रैश हो गया. ATC कर्मचारी के मुताबिक, पोखरा का रनवे पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है. विमान के पायलट ने पहले पूर्व के तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी थी और परमिशन मिल गई थी, लेकिन थोड़ी देर में पायलट ने पश्चिम के तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी और दोबारा परमिशन दे दी गई. सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं, इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना हुई, ये बात नहीं कही जा सकती.

See also  नहीं रहे ईरान के राष्ट्रपति रईसी, हेलिकॉप्टर क्रैश में विदेश मंत्री-गवर्नर की भी मौत

कैबिनेट मीटिंग में 5 सदस्यीय कमेटी बनाने की घोषणा

नेपाल में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया है. इसके अलावा इस विमान हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाने की घोषणा की गई है.

पुराने और नए पोखरा एयरपोर्ट के बीच हादसा

जानकारी के मुताबिक, यति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे. विमान पोखरा के पास पहुंचा ही था कि क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई. (साभार आजतक)

Related Articles

Leave a Reply